फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन दुरुस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील श्रीनगर स्थित धरिगांव के ग्रामीणों ने पेयजल लाइन जल्द दुरुस्त करने की मांग डीएम से की। धरिगांव निवासी ललिता प्रसाद नौटियाल ने बताया कि गांव में पांच परिवारों ने व्यक्तिगत खर्च कर हरकंडी से धरिगांव तक करीब तीन किमी पेयजल पाइप का निर्माण करवाया था। पेयजल निगम श्रीनगर की ओर से 2019-20 में ढिकालगांव पंपिंग योजना का निर्माण कार्य किया, जिससे गांव की पेयजल लाइन करीब दो किमी क्षतिग्रस्त कर दी गई। कहा कि पेयजल निगम श्रीनगर व तहसील प्रशासन श्रीनगर से मामले की कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने संबंधित विभाग को जल्द समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें