श्रीनगर। प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट परिसर में स्थित जर्जर पुश्ते का पुनर्निर्माण न कराए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जर्जर पुश्ते के ऊपर नए भवन के शौचालय का निर्माण भी किया गया है। इससे विद्यार्थियों के साथ ही पुश्ते के नीचे की ओर बने आवासीय भवनों को भी खतरा हो सकता है। रामकृष्ण रतूड़ी, विजय बहुगुणा, आशा भंडारी आदि ने कहा कि जर्जर पुश्ता कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने दोबारा शिक्षा मंत्री को पत्र देकर प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट के जर्जर पुश्ते के स्थान पर शीघ्र नए पुश्ते का निर्माण कराने की मांग की। संवाद