फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: लाभांश राशि के भुगतान की मांग

Sun, 10 May 2026 06:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। नगर में स्थित सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता राकेश कर्नाटक ने विभाग पर लाभांश राशि का भुगतान न करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कीर्तिनगर से शिकायत की। विक्रेता ने बताया कि अक्तूबर 2024 में उनके लाभांश की कुल 13 हजार 601 रुपये की धनराशि बैंक खाते में भेजी जानी थी। विभाग की ओर से इसकी सूचना भी दी गई थी लेकिन लंबे समय बाद भी यह राशि उनके खाते में नहीं पहुंची है। बैंक स्तर पर जांच करने के बावजूद भुगतान का कोई विवरण नहीं मिला है। इस मामले में उपजिलाधिकारी ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें