फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मूल निवास व सख्त भू-कानून बनाने की मांग

Tue, 02 Dec 2025 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सामाजिक कार्यकर्ता पृथ्वी सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के निवासियों के लिए स्थायी निवास नहीं बल्कि मूल निवास, भू-कानून एवं शिक्षित युवा बेरोजगारों के लिए रोजगार दिलाने के लिए सख्त काननू बनाने की मांग की है। इस संदर्भ में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर 2011 में जो लोकपाल बिल प्रस्तुत किया गया था वह अभी तक लागू नहीं हुआ है। कहा राज्य के मूल निवासियों को हर सरकारी नौकरी में कम से कम 85 प्रतिशत का आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैण में बनाए जाने व सांसद एवं विधायकों की पेंशन बंद किए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें