हरिद्वार। राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट व पार्षद निशा नौड़ियाल के साथ नगर निगम मेयर किरण जैसल को ज्ञापन दिया। उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की याद में शहीद स्मारक बनाने की मांग की। साथ ही भूपतवाला में राज्य आंदोलनकारी जेपी पांडे मार्ग के शिलापट्ट का जीर्णोद्धार करने की भी मांग की। ज्ञापन की प्रति नगर आयुक्त नंदन कुमार को भी दी गई। उन्होंने मांगाें को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पंडित उमाशंकर वशिष्ठ, रोहित प्रताप सिंह, कमला पांडे, विमला नैनवाल, भीमसेन रावत, आनंद सिंह नेगी, विनोद डंडरियाल, नत्थी लाल जुयाल, राजेश गुप्ता, राकेश नौड़ियाल आदि मौजूद रहे।