फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग

Sat, 02 May 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर क्षेत्र में उफल्ड से स्वीत पुत तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग उठी है। इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता नरीलाल निर्वेद ने एनएच लोनिवि की सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। अधिशासी अभियंता के नाम लिखे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि नगर में एनआईटी, पॉलिटेक्निक, गढ़वाल केंद्रीय विवि, मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य संस्थान हैं, जो कि मुख्य मार्ग पर स्थित हैं। इन स्थानों पर भीड़-भाड़ रहने व अन्य वैकल्पिक मार्ग न होने से कई बार वाहनों की कतारें लग जाती हैं, इससे सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है और महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मैदानी क्षेत्रों की तर्ज पर श्रीनगर में भी फुट ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें