फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम में स्थायी फैकल्टी नियुक्त करने की मांग

Thu, 20 Nov 2025 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर छात्रसंघ सचिव अनुरोध पुरोहित ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अधिष्ठाता छात्र कल्याण को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने इंटीग्रेटेड बीएड पाठ्यक्रम में स्थायी फैकल्टी तैनात करने, चौरास परिसर स्थित व्यायामशाला में उपकरणों की मरम्मत कराए जाने, प्रयोगशाला में पर्याप्त उपकरण रखे जाने, विवि के परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने की ठोस व्यवस्था करने व योग विज्ञान विभाग में पानी की समस्या व प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं के संचालन की समय सारणी सही न होने से आ रही दिक्कतों का समाधान करने की मांग की। कहा यदि छात्रों की समस्याओं का तत्काल निराकरण नहीं होता है तो उन्हें आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें