श्रीनगर। जिला पंचायत क्षेत्र मढ़ी चौरास की सदस्य निर्मला भंडारी ने पशु चिकित्सालय कीर्तिनगर में पशु लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में जिला चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सालय टिहरी को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि कीर्तिनगर पशु चिकित्सालय में वर्तमान में पशु लिफ्टिंग मशीन उपलब्ध नहीं है। घायल या बीमार पशुओं के उठने में असमर्थ होने पर उन्हें खड़ा करने के लिए इस मशीन की आवश्यकता पड़ती है। मशीन के अभाव में पशुओं के उपचार में दिक्कतें आती हैं और कई बार मशीन अन्य अस्पतालें से मंगानी पड़ती है जो हमेशा उपलब्ध नहीं हो पाती। उन्होंने शीघ्र कीर्तिनगर पशु चिकित्सालय में पशु लिफ्टिंग मशीन की व्यवस्था करने की मांग की। संवाद