फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्रों को पीटने के मामले में जांच की मांग

Fri, 20 Nov 2026 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एक राइंका में आठ छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटने और शारीरिक दंड देने वालों के खिलाफ जांच की मांग आरटीई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष और शिक्षामंत्री से की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित शिक्षक, विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की जाए। बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष और शिक्षामंत्री को भेजे ज्ञापन में कुशलानाथ ने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि एक जीआईसी में प्रार्थना सभा में विलंब से पहुंचने के कारण विद्यालय के आठ छात्रों को शारीरिक दंड दिया गया। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें