फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सड़क निर्माण में देरी पर बडियारगढ़ क्षेत्र में आंदोलन की चेतावनी

Thu, 09 Apr 2026 07:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकासखंड की बडियारगढ़ पट्टी में सड़कों के निर्माण में हो रही देरी से नाराज लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्रवासियों ने एसडीएम कीर्तिनगर से मिलकर समस्याएं रखीं और कहा कि शीघ्र कार्रवाई न होने पर 17 अप्रैल को लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर कार्यालय में तालाबंदी और उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डाॅ. प्रताप भंडारी ने बताया कि नौड़ा-चोनी-धौलियाणा-तेगड़, छाम-खल्याणी और धौड़गी-धबधार मोटर मार्गों की लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली। उन्होंने कहा कि नौड़ा-चोनी-धौलियाणा-तेगड़ मार्ग की घोषणा वर्ष 2018 में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी, बावजूद इसके कार्य शुरू नहीं हुआ।लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि सड़क सुविधा के अभाव में आपात स्थिति में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को कई किलोमीटर पैदल ले जाना पड़ता है। इस दौरान ग्राम प्रधान नौड़ा धौलियाणा रीना नेगी, धौड़गी प्रधान सुरेश पंवार, दालढुंग ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंगल सिंह भंडारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजेंद्र पंवार, गजेंद्र सिंह भंडारी, राजेश गोदियाल, उमराव सिंह नेगी और विरेंद्र सिंह पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें