फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालढैया में सड़क पर आया मलबा,बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
माल ढैया में शुक्रवार दोपहर को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिना बारिश आया मलबा - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मालढैया के पास वाहन चालक पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब तीन किलोमीटर दूर कीर्तिनगर की ओर मालढैया क्षेत्र पहले से संवेदनशील क्षेत्र रहा है। हालांकि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने यहां कटान कर राजमार्ग को काफी चौड़ा कर दिया लेकिन अक्ससर भूस्खलन से पत्थर गिरते रहते हैं। इससे यहां आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। शुक्रवार दोपहर बाद पौने 3 बजे यहां भूस्खलन से मलबा और पत्थर राजमार्ग पर आ गिरे। पत्थर गिरते देखते दोनों ओर आवाजाही कर रहे वाहन चालक रुक गए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि मलबे की सफाई करा ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें