फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूअर का मांस खाने से बीमार ग्रामीण की मौत

Fri, 30 Jan 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विकासखंड रिखणीखाल के सिस्वाड़ी गांव में सूअर का मांस खाने से बीमार एक ग्रामीण की मौत हो गई।

 जबकि अन्य लोगों की हालत में सुधार है। हालांकि ग्रामीण इस बात नहीं बता रहे कि सूअर का मांस खाने से बीमार हुए थे।


जानकारी के अनुसार पास के ही गांव का एक व्यक्ति को मरा हुआ सूअर मिला था। उसने सूअर का मांस कई ग्रामीणों को बांटा था।

 सूअर का मांस खाने से पिछले हफ्ते सिरस्वाडी गांव में कुछ लोग अचानक बीमार हो गए।

जिसमें मोहन लाल और उसके दो बेटे की तबीयत बिगड़ने पर वह दून अस्पताल में भर्ती किया गया था।

 उसके गांव के राजू और उसकी पत्नी को भी अस्पताल में भर्ती किया। अगले दिन गांव की नंदा देवी भी बीमार हो गई।

दून अस्पताल में भर्ती मोहन लाल ने बृहस्पतिवार शाम को दम तोड़ दिया।

उन्हें दो दिनों से आईसीयू में रखा गया था।

अन्य लोगों की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है।

गांव की प्रधान यशोदा देवी का कहना है कि मोहन लाल के देहरादून में मौत की सूचना मिली है। लेकिन सूअर के मांस खाने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें