फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दयाल भाई व कमला पाठक को मिलेगा हिमालय प्रहरी सम्मान

Fri, 15 May 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति में दिया जाने वाला हिमालय प्रहरी 2026 सम्मान इस बार पुरुष वर्ग में पर्यावरण कार्यकर्ता दयाल सिंह भंडारी दयाल भाई व महिला वर्ग में गांधीवादी विचारक एवं समाजसेवी कमला पाठक को दिया जाएगा। समारोह का आयोजन 21 मई को देहरादून में सांस्कृतिक प्रेक्षागृह, आकाशवाणी के निकट होगा।हिमालय मूवमेंट के सचिव डॉ. अरविंद दरमोड़ा ने बताया कि दयाल भाई ने लंबे समय से जंगलों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए कई संघर्ष किए व आंदोलन के दौरान जेल यात्रा भी की। वहीं 89 वर्षीय कमला पाठक विनोबा भावे के भूदान आंदोलन से जुड़ी रहीं और गांधी साहित्य की सक्रिय अध्येता हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें