फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बेटियों को अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। राजकीय इंटर कॉलेज चोपड्यूं में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अफसर बिटिया थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम का बाल विकास पाबौ की डीपीओ चंद्रकांता काला ने उद्घाटन किया। कहा कि बेटियों को अपने अधिकारों को जरूर जानना जाहिए। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकार, समाज में पुरुषों के बराबर समानता, महिलाओं को सम्मान अवसर, लिंगानुपात, एनीमिया, पॉक्सो एक्ट, महिलाओं व किशोरियों से संबंधी अपराध एवं दुर्व्यवहार संबंधी घटनाओं पर समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ ही अपने सपनों को कैसे पंख लगा सकते हैं। इस पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में चंद्रिका, अनीता कंडारी, रचिता, महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी जोशी, वन स्टॉप सेंटर से अमृता रावत और प्रधानाचार्य रमेश चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें