कीर्तिनगर। विकासखंड के हिंसरियाखाल क्षेत्र में इंडेन गैस सिलिंडर न पहुंचने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अप्रैल माह में क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर भी सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। पूर्व में ही दो-तीन माह में सिलिंडर क्षेत्र में पहुंचते थे लेकिन अब गैस की किल्लत के कारण तीन माह में भी सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं। उपभोक्ताओं को सिलिंडर के लिए करीब 30 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। ऐसे में एक सिलिंडर 1500 से अधिक का पड़ जा रहा है। बरसोली के वरिष्ठ नागरिक नत्थीराम उनियाल ने इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक से क्षेत्र में गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। संवाद