फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए एवं बीएसी प्रथम सेमेस्टर मे प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में बीएससी एवं बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कट ऑफ मेरिट (योग्यता क्रमांक) जारी कर दी गई है। प्रवेश समिति संयोजक डा. अशोक कुमार मेंदोला ने बताया कि बीए एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम कट ऑफ मेरिट के अंतर्गत 27 जुलाई को एसटी, एससी, ओबीसी के छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग होगी। 28 जुलाई को सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक वाले छात्रों की काउंसिलिंग की जाएगी। 29 जुलाई को 50 प्रतिशत से कम अंकों वाले छात्रों की काउंसिलिंग कट ऑफ मेरिट के आधार पर होगी। प्रवेश समिति संयोजक डा.अशोक कुमार ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें स्थान रिक्त रहने के बाद मौका दिया जाएगा। जिसकी तिथि अलग से तय की जाएगी। प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज ने सभी छात्र-छात्राओं से अपनी कट ऑफ डेट के अनुसार अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें