फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Thu, 02 Apr 2026 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राठ महाविद्यालय पैठाणी में बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली व कुमाउंनी गीतों पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की सतरंगी छटा प्रस्तुत की। साथ ही थड़िया, चौंफला, बाजूबंद लोकगीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर समां बांध लिया। हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी गीतों व नृत्यों की प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम का उद्घाटन बताैर मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और महाविद्यालय के संस्थापक/कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि यदि भारत को विश्व गुरु बनाना है, तो सभी को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना होगा। माहरा ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार, निदेशक डॉ. राकेश भट्ट, प्रबंधक मंगल सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, पीटीए अध्यक्ष आशा राम पंत, राजेश चमोली, सीमा चमोली, चैत सिंह रावत, विनोद आर्य, यशोदा नेगी, जमुना रावत, लता रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें