फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरकाशी में मनरेगा के कार्यों में मिली खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। ग्राम्य विकास निदेशालय को उत्तरकाशी के तीन ब्लॉकों में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में खामियां मिली हैं। कुछ जगह तो ये कार्य आधे-अधूरे पाए गए हैं। निदेशालय ने जांच रिपोर्ट तैैयार कर शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव, ग्राम्य विकास के निर्देश पर अपर आयुक्त ग्राम्य विकास डॉ. आरएस पोखरिया ने सितंबर में उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत धनपुर, धराली, मुखबा, हीना, डूंडा की ग्राम पंचायत खरवां, अस्तल और ब्लॉक नौगांव की ग्राम पंचायत बगासू, किम्मी और पोंटी में वर्ष 2016-17 और 2017-18 में निर्मित, निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत धनपुर में ‘मेरा गांव, मेरी सड़क’ योजना के तहत लंबगांव मोटर मार्ग से धनपुर गांव तक पक्का संपर्क मार्ग और पीसीसी रोड का कार्य तो पूरा हो गया, लेकिन सड़क के अंतिम छोर पर पार्किंग स्थल कम बना है। इससे यहां पर जीप और कार को घुमाते वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ब्लॉक भटवाड़ी में मुखवा, थराली, हर्षिल, झाला में 21 योजनाओं की जांच की गई। लगभग 25 लाख रुपये की ये योजनाएं गुणवत्ता पर खरी नहीं उतरीं। अपर आयुक्त ने खंड विकास अधिकारी को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। ब्लॉक नौगांव में आंगनबाड़ी केंद्र किम्मी और पांडव चौक के पास सुरक्षात्मक कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। ब्लॉक नौगांव के पौंटी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने तीन आवासों के निर्माण में प्रगति धीमी मिली।

कोट
अभी उत्तरकाशी में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों की जांच की गई है। जल्द ही सभी 13 जिलों में हुए इन कार्यों की ग्राम्य विकास निदेशालय जांच करेगा। विकास कार्यों में खामियां पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।-डॉ. आरएस पोखरिया, अपर आयुक्त ग्राम्य विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें