फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पूर्व सांसद व सपा नेता रफी सैफी अनुबंध पर रिहा

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण और मारपीट के मामले में खांड्यूसैंण जेल में बंद उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद यशवीर सिंह व सपा नेता रफी सैफी को सीजेएम की अदालत ने 50-50 हजार के जमानती व इतनी ही राशि के मुचलके पर रिहा कर दिया है। दोनों आरोपी 19 जुलाई से पौड़ी की खांड्यूसैंण जेल में बंद थे।
विज्ञापन

सपा नेताओं के खिलाफ 18 जनवरी 2013 को बिजनौर निवासी रोहित कुमार ने थाना लक्ष्मणझूला में मारपीट और अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पूर्व सांसद यशवीर सिंह व सपा नेता रफी सैफी ने सीजेएम पौड़ी की कोर्ट में 19 जुलाई को आत्मसमर्पण किया। सीजेएम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर उन्हें खांड्यूसैंण जेल भेज दिया। हाईकोर्ट से बेल अर्जी को स्वीकृति मिलने के बाद अधिवक्ता प्रदीप भट्ट ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में रिहाई का प्रार्थना पत्र दाखिल किया। सीजेएम ने 50-50 हजार के जमानती व इनती ही राशि के मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया। मामले में नगीना विधायक मनोज कुमार पारस अभी भी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें