जम्मू। राशन की धांधली मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को राजोरी के राशन वितरण विभाग के पूर्व स्टोर कीपर रोशन लाल के खिलाफ चालान पेश कर दिया। मूल रूप से सुंदरबनी के सियोट का रहने वाला रोशन इस समय जम्मू के राजपुरा मंगोत्रिया में रहता है। आरोपी ने राशन में बढ़े स्तर पर धांधली की। इससे सरकार को लगभग 15 लाख रुपये की चपत लगी। अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने धांधली की। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच एसीबी को मिली। जांच के बाद अब एसीबी ने चालान पेश कर दिया। अब मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट में होगी।