पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए 4 जून से काउंसलिंग शुरू होगी। महाविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए मेरिट सूची जारी कर दी है। प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग में मूल दस्तावेजों का सत्यापन होगा। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय और शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी ढंग से संपन्न होगी। रीटा शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा नए अवसरों के द्वार खोलती है। प्रवेश समिति में डॉ. संजीव कुमार जुयाल और समन्वयक डॉ. नंदकिशोर चमोला भी शामिल रहे। प्रवेश संबंधी जानकारी संयोजिकाएं रेनू सनवाल और कंचन सहगल द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। संवाद