श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैक्सी स्टैंड के समीप इस तरह से फैंला है नाले का कूंडा-----------
श्रीनगर। एनएच की चौक नालियों को तोड़कर नगर निगम श्रीनगर ने कूड़ा सड़क पर ही छोड़ दिया है। जिससे राहगीरों के साथ साथ आम लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। बीते रविवार को बदरीनाथ हाइवे पर मुख्य बस अड्डे के समीप सड़क किनारे नगर निगम ने जेसीबी लगाकर नालियों की सफाई करवाई। इस दौरान नगर निगम ने नालियों के स्लैब भी तोड़े, लेकिन कड़ा निकालने के बाद नगर पालिका ने कूड़ा सड़क पर छोड़ दिया। सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने बताया कि कूड़ा गीला होने के चलते नहीं उठाया गया। संवाद