श्रीकोट बेस चिकित्सालय मे डॉक्टर दिवस के मौके पर डॉक्टरो को अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान?
- फोटो : SHRINAGAR
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की श्रीनगर इकाई की ओर से डॉक्टर्स डे के मौके पर बेस अस्पताल श्रीकोट में चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। संगठन ने कहा कि कोरोना महामारी से जैसे कठिन काल में डॉक्टर अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचा रहे हैं। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सहमंत्री ऋतांशु कंडारी, केंद्रीय विवि प्रमुख संदीप राणा, जिला संयोजक गौरव नेगी, नीरज ध्यानी, अमन पंत, शुभम बिज्लवाण, सूरज भंडारी, आदित्य व सागर पुरी आदि मौजूद थे। संवाद