अलकनंदा ठेकेदार वेलफेयर समिति की ओर से नौ दिनों से जारी धरना प्रदर्शन और विभागीय कार्यालय पर तालाबंदी को लिखित आश्वासन पर समाप्त कर दिया गया है।
बड़ी निविदाओं के खिलाफ लोनिवि कीर्तिनगर के कार्यालय पर तालाबंदी और धरना दे रहे ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के मध्य मांगों पर सहमति बन गई है। बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता लोनिवि कीर्तिनगर और संगठन के पदाधिकारियों के मध्य वार्ता हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि पूर्व में प्रकाशित अधीक्षण अभियंता 8वां वृत्त लोनिवि नई टिहरी की ओर से जारी निविदा को निरस्त कर चार में से तीन निविदाओं को छोटी किया जाएगा। आश्वासन पर ठेकेदार संगठन ले आंदोलन समाप्त कर दिया। इस मौके पर संगठन के संरक्षक व पूर्व प्रमुख विजयंत सिंह निजवाला, बीडी नौटियाल, विनोद रावत, विपिन पंवार, संगठन के अध्यक्ष चिरंजीव पुंडीर आदि मौजूद थे।