श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लाॅक के लोनिवि में विभिन्न समस्याओं को लेकर अलकनंदा ठेकेदार संगठन की बैठक हुई। ठेकेदारों ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में ठेकेदारी रोजगार का प्रमुख साधन है, लेकिन सरकार और विभाग की ओर से बड़ी निविदाएं जारी कर एक ही कंपनी या ठेकेदार को काम दिया जा रहा है। जबकि इन कार्यों की छोटी निविदा जारी कर कई लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। ठेकेदार संगठन ने निर्माण कार्यों के पूरा होने पर भुगतान न किए जाने पर भी विभाग के खिलाफ आक्रोश जताया है। इस मौके पर संंघ के संरक्षक विजयंत सिंह निजवाला, जयपाल पंवार, महिपाल बुटोला, विनोद रावत, अध्यक्ष चिरंजी लाल पुंडीर, गुड्डा सिंह कठैत, जवाहर सिंह, केशवानंद व राजेंद्र चंद आदि मौजूद थे।संवाद