फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सड़क पर डाल रहे निर्माण सामग्री, आवाजाही में हो रही परेशानी

Fri, 17 Oct 2025 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र में सड़कों के किनारे निर्माण सामग्री डाले जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम की ओर से भी लोगों से सड़कों में निर्माण सामग्री न डाले जाने की अपील की जाती है, लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र के कंसमर्दिनी मार्ग पर कान्वेंट स्कूल के सामने शुक्रवार को मकान बनाने के लिए रखी गई कंक्रीट पूरी सड़क पर फैली रही। इसके कारण स्कूल के बच्चों व अभिभावकों सहित अन्य लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुईं। लोगों ने बताया कि दुपहिया वाहन चालक इन कंक्रीट के कारण चोटिल भी हुई। स्थानीय लोगों ने इस तरह निर्माण सामग्री सड़कों पर फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने कहा कि सड़कों पर निर्माण सामग्री डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें