पौड़ी। भाजपा कार्यकर्ता सरिता नेगी ने कहा, कांग्रेस माफियाओं के हाथ की कठपुतली बन गई है। निकाय चुनाव में कांग्रेस ने समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। जिसका जनता निकाय चुनाव में जबाव देगी। शुक्रवार को पौड़ी में भाजपा कार्यकर्ता सरिता ने यह बात पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पालिकाध्यक्ष पद पर छह महिला कार्यकर्ताओं ने दावेदारी की थी। जिनमें उनकी प्रबल दावेदारी थी। 2018 में हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दूसरे नबंर पर रहीं। कहा कि कांग्रेस अब माफियाओं के हाथों की कठपुतली बन गई है। भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख पौड़ी संतोषी रावत, शकुंतला पंवार, यशोदा गुसाईं, देवेश्वरी रावत आदि मौजूद रहे।
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद