फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: संत गणेश महाराज के आकस्मिक निधन पर शोक

Thu, 26 Nov 2026 04:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। देवप्रयाग तीर्थ के प्रमुख संत गणेश महाराज के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। बदरीनाथ धाम तीर्थपुरोहित समाज से जुड़े गणेश महाराज ने देवप्रयाग संगम स्थल पर गंगा आरती, गंगा मूर्ति स्थापना सहित यहां की स्वच्छता व मछलियों के संरक्षण में अहम योगदान दिया था। कोरोना काल में उन्होंने संत महात्माओं व निर्बल वर्ग के भोजन आदि की व्यवस्था भी की। प्राचीन धनेश्वर महादेव तीर्थ में उन्होंने साधकों व संतों के लिए साधना कुटीर का भी निर्माण किया था। तीर्थपुरोहित समाज, साधु संतों व क्षेत्रवासियों ने गणेश महाराज के निधन पर शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें