फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दुगड्डा-चौकी मोटर मार्ग पर कंकरीट बनी दोपहिया वाहनों के लिए आफत

Tue, 16 Jun 2026 06:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
-डामरीकरण की धीमी गति से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश
विज्ञापन

- डामरीकरण कार्य में देरी पर ग्रामीणों में नाराजगी, अनहोनी होने पर आंदोलन की चेतावनी
कीर्तिनगर। दुगड्डा-चौकी मोटर मार्ग पर इन दिनों सफर करना जोखिम भरा साबित हो रहा है। मार्ग के करीब छह किलोमीटर हिस्से में सड़क की स्थिति बेहद खराब और खतरनाक बनी हुई है। डामरीकरण कार्य के तहत सड़क पर बिछाई गई कंकरीट लंबे समय से बिना रोलर चलाए और डामर की परत डाले छोड़ दी गई है, जिससे कंकरीट पूरी सड़क पर बिखर गई है। इसका सबसे अधिक असर दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग मार्ग के सुधारीकरण कार्य की प्रभावी निगरानी नहीं कर रहा है। सड़क पर बिखरी कंकरीट के कारण आए दिन दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं और कई लोग चोटिल हो चुके हैं। वहीं उड़ती धूल से वाहन चालकों को सामने का रास्ता देखने में भी परेशानी हो रही है, जिससे स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डामरीकरण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि मार्ग पर कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। पैंडुला के पूर्व प्रधान सुनय कुकशाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार, केशव लखेड़ा और लाखीराम ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता शिवम ने बताया कि मार्ग पर डामरीकरण कार्य जारी है और छह किलोमीटर क्षेत्र में भी जल्द कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिन स्थानों पर कंकरीट से दिक्कत हो रही है, उन्हें पहले ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें