श्रीनगर। सांस्कृतिक रूप से सजग एवं सशक्त श्रीनगर शहर में बैठकी होली की धूम मचनी शुरू हो गई है। रविवार को रानीहाट जगतविहार में बैठकी होली का आयोजन किया गया। जिमसें क्षेत्र के सांस्कृतिक कर्मियों, रंग मंच से जुड़े लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी करते हुए पारंपरिक होली गीत गाए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बैठकी होली इस देश की धरोहर है, लेकिन बदलते परिवेश के साथ बैठकी होली की परंपरा पीछे छूट रही है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। संस्कृतिकर्मी देवेंद्र गौड़ ने कहा भारत की इस स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को होली गायन की विधा से जोड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी विमल बहुगुणा, कवि जय कृष्ण पैन्यूली ने होली गीत की शुरुवात की और सुधीर डंगवाल, पंकज नैथानी, मनोज बिष्ट, पवन रावत आदि मौजूद थे। संवाद