फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सीएमओ ने किया अस्पतालों का औचक निरीक्षण

Tue, 25 Jun 2024 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी। मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रवीण कुमार ने चार अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को मानसून सीजन में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। बिना अवकाश की स्वीकृति के कोई अस्पताल छोड़कर जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सीएचसी नौगांवखाल, पीएचसी देवराजखाल, पीएचसी गंवाणी व सीएचसी पोखड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पतालों में सफाई व्यवस्था, दवाओं के स्टॉक, उपस्थिति पंजीका, उपकरणों की व्यवस्थाएं परखीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें