फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलगढ़ में संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू

विज्ञापन
देवलगढ़ संकुल की विजेता खो-खो टीम। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड खिर्सू के देवलगढ़ संकुल में खेल महाकुंभ की विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया है। इसका उद्घाटन भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेशचंद्र मंद्रवाल, कुंजिका प्रसाद उनियाल, प्रधान प्रमोद उनियाल व सौरव भारती ने किया। मौके पर आयोजित 100 व 400 मीटर दौड़ में लकी प्रथम व बालिका वर्ग में पूजा ने बाजी मारी। अभिषेक, ऋषभ व दिव्या द्वितीय रहे। वालीबॉल में देवलगढ़ पहले और मरखोड़ा की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में देवलगढ़ प्रथम और स्वीत की टीम द्वितीय स्थान पर रही। गोला फेंक में शीतल ने पहला स्थान और स्वाति ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भारतमणि नैथानी, विवेक कप्रवाण, मनमोहन भट्ट, जयकृत भंडारी, पूजा जोशी, दुर्गेश बर्त्वाल, रामेश्वर रावत, दलवीर शाह, दीवान सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें