कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के मंजाकोट गांव में लोक पर्व ईगास बग्वाल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजली चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत मंजाकोट में मुख्य मार्गों, गलियों और नालियों की सफाई की गई। ग्रामीणों ने भी भाग लिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि इगास बग्वाल पर्व केवल खुशियों का नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और एकता का संदेश देने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का हिस्सा होनी चाहिए, न कि केवल किसी विशेष दिन तक सीमित। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने आसपास सफाई रखें, प्लास्टिक कचरे का उपयोग न करें और गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखें।