श्रीनगर। नगर के दो परीक्षा केंद्रों पर रविवार को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक (प्रीलिम्स) परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। वेन्यू सुपरवाइजर प्रो. वीसी शर्मा ने बताया कि गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर परीक्षा केंद्र पर 277 अभ्यर्थी पंजीकृत थे इसमें 187 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं जीजीआईसी श्रीनगर परीक्षा केंद्र की वेन्यू सुपरवाइजर मीना गैरोला ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 75 अभ्यर्थियों में 44 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। संवाद