पाबौ। पाबौ ब्लॉक के खूंडेश्वर मैदान में चल रहे स्व. प्रताप सिंह नेगी व स्व. रोहित नेगी स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में शनिवार का दिन चोपड़ियो की टीम के नाम रहा। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनोज रावत, जगमोहन सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह नेगी व राधाबल्लभ रतूड़ी ने किया। इस दौरान फुटबाल मैच में चोपड़ियो व जीआईसी कठुली के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर पाई। जबकि दूसरे हाफ में चोपड़ियो की टीम ने जीआईसी कठुली की टीम पर दो गोल कर मैच में जीत दर्ज की। दोनों ही टीमों के बीच मैच कांटे की टक्कर का रहा। अंतिम समय में चोपड़ियो की टीम ने विजय हासिल। खेल समिति के अध्यक्ष कर्मवीर भंडारी ने बताया कि रविवार को दो मैच खेले जाएंगे। इस दौरान विवेक नेगी,रविकांत पंत,परमेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद