श्रीनगर। एलयूसीसी में वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुईं महिलाओं का धरना शनिवार को 60वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान महिलाओं ने कंपनी संचालकों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से पैसा वापस दिलाए जाने की मांग की।पीपलचौरी में आयोजित धरने के दौरान गंगा भंडारी, रेखा गोस्वामी और बीना रावत आदि ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर हुई धोखाधड़ी के बाद से ठगी पीड़ित महिलाएं टूट गई हैं। धरने को दो माह का समय बीत गया है। लेकिन शासन-प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने सरकार से आपातकालीन फंड बनाकर ठगी पीड़ित महिलाओं का पैसा वापस दिलाने की मांग की। कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में सावित्री बिष्ट, आस्था पंवार, उर्मिला पंवार, प्रभा देवी, दीप्ती देवी, कल्पना रावत, सीमा रावत, सपना पंवार और सुमित्रा आदि शामिल रहीं। संवाद