फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 135 वाहन चालकों का काटा चालान

Fri, 17 Oct 2025 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान चार चालक शराब के नशे में वाहन चलाते मिले। पुलिस ने उनके वाहनों को सीज किए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 135 वाहन चालकों का चालान भी काटा। अभियान के तहत जिले की थाना पुलिस टीमों ने श्रीनगर में दो, लक्ष्मणझूला व यातायात कोटद्वार पुलिस ने एक-एक वाहन को सीज किया है। इसके अलावा चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पर 135 वाहन चालकों का चालान भी किया। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें