फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सत्यापन न कराने पर काटा 1.80 लाख रुपये का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों, होटल, ढावा संचालको के श्रीनगर पुलिस द्वारा 1,80,000 रुपये के चालान काटे गए। कोतवाली निरीक्षक जयपाल नेगी व श्रीकोट चौकी इंचार्ज मुकेश गैरोला ने बताया कि चारधाम यात्रा सीजन के दृष्टिगत थाना कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र के अंतर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों/मजदूरों/रेड़ी/ठेली वालों के सत्यापन के लिए 5 टीमें गठित कर विभिन्न स्थानों पर सत्यापन की कार्यवाही की गई। सब्जी मंडी, गणेश बाजार, मस्जिद गली, कंसमर्दनी मार्ग, अलकनंदा विहार, श्रीकोट कस्बा व कलियासौड़ क्षेत्र में 320 किरायादारों/मजदूरों/रेड़ी/ठेली वालों के भौतिक सत्यापन किए गए, जिसमें से 18 मकान मालिकों द्वारा किरायेदारों का पुलिस सत्यापन न कराने पर 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत प्रति मकान मालिक 10-10 हजार कुल 1,80,000/ (एक लाख अस्सी हजार रुपये मात्र) का चालान कर धनराशि वसूले गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने सभी मकान मालिकों, होटल एवं ढाबा संचालकों से आग्रह किया कि यात्रा सीजन को देखते हुए अपने-अपने किरायेदारों, नौकरों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें