कोतवाली पुलिस ने मोडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत 6 बाइकों के साइलेंसर निकालकर बाइक चालकों के चालान किए। एसएसपी पौड़ी यशवंत चौहान के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्र में बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने वाले बाइक चालकों के खिलाफ 15 दिवसीय अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में बुधवार को कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने चुंगी बैरियर और श्रीनगर बाजार में 6 मोडिफाइड/रेट्रो साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले 6 बाइक चालकों का चालान किया। पुलिस टीम में एसएसआई संतोष कुमार, एसआई अजय कुमार, हेड कांस्टेबल हरेंद्र गुसाईं व कांस्टेबल सुंदर चौहान शामिल थे। संवाद