पौड़ी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले दो युवकों का पुलिस ने चालान कर वाहन सीज कर दिया। प्रभारी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र के विकास भवन में एक कार व रामलीला मैदान के पास एक स्कूटी चालक पर कार्रवाई की गई। बताया कि पुलिस की ओर से कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान जारी है। टीम में एसएसआई वेद प्रकाश, सिपाही दिगंबर व दिनेश शामिल रहे।