मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी आशीष भटगांई ने कोरोना महामारी को लेकर जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की। सीडीओ ने घरेलू गैस सिलिंडर पर स्टीकर चस्पा कर अभियान की शुरुआत की। सीडीओ भट्टगाईं ने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सीडीओ भट्टगाईं ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर घर-घर जाता है, इसलिए यह जागरूकता अभियान की अहम कड़ी साबित हो सकता है।