पौड़ी। जनपद पुलिस ने जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में बैंक, ज्वैलरी शॉप एवं प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस टीमों ने सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों की भौतिक स्थिति, उनकी कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग सिस्टम, कैमरा कवरेज व बैकअप व्यवस्था की परखा, ताकि किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा सके। एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि जिन बैंकों एवं ज्वेलरी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे व अन्य सुरक्षा इंतजाम अपर्याप्त पाए गए, वहां संबंधित प्रबंधकों व स्वामियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिन प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं हैं, उन्हें शीघ्र कैमरे लगाने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया गया।