देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर महादेव चट्टी के पास संदिग्ध परिस्थिति में गंगा तट पर गिरी कार के निकट एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। कार ऋषिकेश से देवप्रयाग की ओर आ रही थी। शनिवार दोपहर को महादेव चट्टी में करीब 300 मीटर नीचे गंगा तट पर एक कार गिरी देखी गई। सूचना पर थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को पहली नजर में मामला संदिग्ध लगा। थाना प्रभारी रावत के बताया कि राजमार्ग से हटकर मलबे से भरी पुरानी सड़क पर जानबुझकर कार ले जाकर खाई में गिराई गई थी। जांच में पुलिस को कार ऋषिकेश निवासी तुषार गोयल पुत्र मुकेश गोयल के नाम की मिली। पुलिस द्वारा तुषार के परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह किसी बात पर नाराज होकर घर से कार में निकला था। शव को निकालने के लिए एसडीआरएफ द्वारा गंगा में राॅफ्ट उतारी जा रही है। पुलिस प्रथम दृष्टिया इसको आत्महत्या का मामला मान रही है। संवाद