फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रैली निकालकर कैडेट्स व स्वयंसेवियों ने दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। स्वच्छता ही सेवा -2024 के तहत मुख्यालय में पालिका की ओर से रैली निकालकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जबकि उत्तराखंड डाक परिमंडल की ओर से मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने मुख्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया।
विज्ञापन




पालिका की ओर से आयोजित रैली शुक्रवार को एजेंसी चौक पर एकत्रित हुई। जहां एनसीसी कैडेट्स, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों व पालिका के कार्मिकों ने रैली निकाली, जोकि एजेंसी चौक होते हुए मालरोड व पालिका दफ्तर में समाप्त हुई। रैली को विधायक राजकुमार पोरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने सभी लोगों से अभियान से जुड़ने व अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि शहर के विभिन्न वार्डों में इन दिनों सफाई अभियान चलाने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। बताया कि रैली में एनसीसी से एमआईसी के 35 व जीआईसी के 25 जबकि नेहरू युवा केंद्र के 25 स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ईओ पालिका गौरव भसीन, जिला युवा अधिकारी एनवाईके शैलेश भट्ट आदि शामिल रहे। वहीं मुख्य पोस्टमास्टर जनरल शशि कुजूर ने जनपद के सभी डाकघरों का निरीक्षण कर दफ्तरों में स्वच्छता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पौड़ी व खिर्सू डाकघरों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के साथ ही डाकघरों में हिन्दी पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें