फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: रोडवेज बस अड्डे की टूटी नाली स्लैब बनी हादसों का खतरा

Sat, 16 May 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पार्किंग के प्रवेश और निकासी मार्ग पर गहरे गड्ढों से वाहन चालक परेशान, रोडवेज ने नगर निगम से जल्द मरम्मत की मांग की
विज्ञापन

श्रीनगर। रोडवेज बस अड्डे की पार्किंग के प्रवेश और निकासी मार्ग पर क्षतिग्रस्त नाली स्लैब लोगों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। टूटे हुए सीमेंट और सरिया के स्लैब के कारण यहां दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। गहरे गड्ढों में वाहन अनियंत्रित होकर सीधे नाली में गिर सकते हैं, जबकि कई जगहों पर सरिया बाहर निकल आने से खतरा और बढ़ गया है। रोडवेज बस अड्डा प्रभारी अशोक काला ने बताया कि समस्या की जानकारी नगर निगम अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। काला ने बताया कि नाली स्लैब पहले नगर निगम द्वारा बनाए गए थे, लेकिन अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे पार्किंग में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, समस्या लंबे समय से बनी हुई है। एक टूटे स्लैब पर फिलहाल मिट्टी भरकर अस्थायी व्यवस्था की गई है, लेकिन बरसात या अधिक दबाव पड़ने पर यह हिस्सा फिर धंस जाता है। सुबह से ही बस अड्डे की पार्किंग में वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

नगर निगम के जेई सूरज ने बताया कि रोडवेज की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और मामले के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें