श्रीनगर। उत्तराखंड समाजकार्य परिषद का गठन कर कार्यकारिणी घोषित की गई है। कार्यकारिणी में देहरादून से बृजपाल रावत को प्रदेश अध्यक्ष, श्रीनगर से अतुल सती, देहरादून से रमेश गड़िया व अंकुर रावत को प्रदेश महामंत्री, गोविंद चौहान, विपिन चंद्र, अनुराधा व आशीष पंत को प्रदेश उपाध्यक्ष, योगेश पांडेय, अजय बडोनी, डिंपल थपलियाल, अंजलि पंवार व नयन पांथरी को प्रदेश सचिव, डाॅ. रंजिता जुयाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दीप्ति, हरीश, खुशबू व राहुल कैंतुरा को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। संरक्षक मंडल में डॉ. जय प्रकाश भट्ट, डाॅ. नितिन, हेम बहुगुणा, राकेश डोभाल, मनवीर माही, डॉ. भान सिंह नेगी, विजेंद्र मनेसा शामिल हैं। प्रदेश महामंत्री अतुल सती ने कहा कि समाजकार्य परिषद समाजकार्य से जुड़े पेशेवरों व समाजकार्य की पढ़ाई कर रहे छात्रों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर जिला चिकित्सालयों, उपजिला चिकित्सालयों व सीएसचसी में एमएसडब्लूयओ के पदों का शीघ्र सृजन करने की मांग की गई। साथ ही हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्स के माध्यम से भरे जा रहे एमएसडब्ल्यूओ पदों को नियमित भर्ती के माध्यम से भरने की मांग भी की गई। उन्होंने राज्य के विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध महाविद्यालयों में समाज कार्य विषय जैसे रोजगारपरक कोर्सों के संचालन की मांग भी की। संवाद