फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी

Mon, 26 Oct 2026 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/पौड़ी। भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज 27 अक्तूबर को श्रीनगर में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक लेंगी। इस संदर्भ में भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई और विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट ने कहा कि बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के समन्वय तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी। श्रीनगर पहुंचने पर पराग डेयरी क्षेत्र में उनका स्वागत किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, मेयर आरती भंडारी, मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल, शुभम प्रभाकर, भाजपा मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी, सीमा भंडारी, रेखा रावत, शांति भट्ट आदि मौजूद रहे। वहीं पौड़ी में भी पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि बैठक में जिला कोर कमेटी के सदस्यों, सांसद-विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों, जिला प्रभारी व सह-प्रभारी, पूर्व जिलाध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें