संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर भाजपा का फोकस रहेगा। श्रीनगर में होने वाली जिला स्तरीय बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज श्रीनगर पहुंचीं। वह यहां आयोजित जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में प्रतिभाग करेंगी। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।
इसमें जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं।