फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बिड़ला कैंपस श्रीनगर चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर की पुरुष एवं महिला वर्ग की टीम ने इंटर कॉलेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप में ट्राॅफी अपने नाम की। यह प्रतियोगिता ओमकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (ओआईएमटी) ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को आयोजित हुई। प्रतियोगिता में चार पुरुष और चार महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें बिड़ला कैंपस के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर अपना दबदबा कायम रखा। समापन सत्र के मुख्य अतिथि ओआईएमटी के प्राचार्य ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मोहित सिंह बिष्ट, अक्षत कुकरेती और डॉ. प्रशांत थपलियाल सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें