देवप्रयाग। कमलादेवी जनसेवा संस्थान, सीकर, राजस्थान की ओर से पर्यावरण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने पर पर्यावरण संरक्षक बिलेश्वर झल्डियाल को दूसरी बार कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान उन्हें अगले वर्ष 26 जनवरी को प्रदान किए जाएगा। संस्थान अध्यक्ष डॉ. एस फगेड़िया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली सहित छह राज्यों के 13 लोगों को कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान के लिए चुना गया है। इसमें उत्तराखंड से एकमात्र बिलेश्वर झल्डियाल को चुना गया है, जिन्होंने पिछले तीन दशकों से अनेक जंगलों को उगाने व वन अग्नि से वनों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान किया है।